दुर्ग

कुर्मिगुंडरा के किसानों ने धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण की माँग को लेकर मिले दुर्ग मंडी बोर्ड अध्यक्ष से
10-Aug-2022 3:54 PM
कुर्मिगुंडरा के किसानों ने धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण की माँग को लेकर मिले दुर्ग मंडी बोर्ड अध्यक्ष से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 अगस्त।
पाटन ब्लाक के अंर्तगत आने वाले सेवा सहकारी समिति कुर्मिगुंडरा के धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत कुर्मिगुंडरा पाहन्दा झा गबदी झाड़मोखली गाव आते है। जहां इन चार गाव के लोग धान बेचने आते है ,कई बार अचानक वर्षा या गर्मी की वजह से धान खराब हो जाते है।  जिससे समिति को लाखों का नुकसान होता है। और कई प्रकार की परेशानी होता इन्ही सब परेशानी और  नुकसान से बचने के लिए धान खरीदी केंद्र में सेड निर्माण की आवस्यकता है। सेड बन जाने से धान खराब नही होगा। ब्लाक कांग्रेस: कमेटी सचिव जामगांव आर युगल किशोर आडिल ने बताया कि कुर्मिगुंडरा समिति आज भी कर्ज में है कर्ज से उबारने के लिए धान खरीदी केंद्र में धान को खराब होने से बचाना होगा ।जिसके लिए  आवश्यक्ता है।

इस समिति में कुल 1300 किसान पंजीकृत है। जिससे लगभग 55 हजार क्विंटल धान खरीदी होती है। विगत दिनों किसानों की बैठने व आराम करने  के लिए धान खरीदी केंद्र में कुटीर भवन का भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभ किया गया।
युगल किशोर आडिल  ने मंडी बोर्ड दुर्ग  के अध्यक्ष अस्वनी साहू से सौजन्य भेट कर धान  खरीदी केंद्र कुर्मिगुंडरा में सेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग रखी जिसे गम्भीरता से लेते हुए अध्यक्ष अस्वनी साहू ने जल्द स्वीकृत करने का आस्वाशन दिया प्रतिनिधि मंडल में टोकेंद्र वर्मा ,तरुण साहू ,मुकेश वर्मा, गोरे वर्मा महेश साहू ,लुम्मन वर्मा, संजू वर्मा ,टेवन पटेल ,टोमन पटेल ,बीरेंद्र साहू, बलदाऊ ठाकुर ,महादेव ठाकुर लखन ठाकुर ,ढ़ाल साहू, गौकरण साहू  ,डामन पटेल वासु पटेल ,सुमेस्वर साहू,  गबदी से सशि भूषण ठाकुर विष्णु ठाकुर, जीवन ठाकुर ,हेमेंद यादव, पाहन्दा झा से सुनील यदु ,किशोर वर्मा  ,गंगाधर यदु ,लीलाधर वर्मा ,रामकृष्ण यदु झडमोखली से श्रवण जोशी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट