दुर्ग

महारूद्राभिषेक, महाआरती व भंडारा सोमवार को
06-Aug-2022 4:05 PM
महारूद्राभिषेक, महाआरती व भंडारा सोमवार को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अगस्त।
वार्ड 53, न्यू आदर्श नगर दुर्ग में स्थापित महामृत्युंजय मंदिर में आखिरी सोमवार 8 अगस्त को सावन मास की अंतिम शिवरात्रि पर भगवान महामृत्युंजय (शिव) का महारूद्र अभिषेक प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। विशेष बात यह है कि भगवान महामृत्युंजय का निर्माण रूद्राक्ष से किया जाएगा। 

वतर्मान समय कोरोना काल आदि को देखते हुए भगवान भोलेनाथ को विभिन्न फलों के रस एवं आयुर्वेदिक पत्ती एवं फलों के रस से औषधि निर्माण कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। महामृत्युंजय मंदिर सेवा समिति के बैनर तले सुबह 7 बजे से दूध, दही, घी सहित पंचामृत व जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से महाभंडारा शुरू होगा।

 जिसमें भोग प्रसाद बांटा जायेगा। शाम 4 बजे से महिला समिति द्वारा भजन का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर शाम 7 बजे भगवान भोले नाथ की महाआरती होगी। यह सारा कार्यक्रम मंदिर के पुजारी पंडित लखेश्वर पांडे की देखरेख एवं मार्गदर्शन में होगा।
महामृत्युंजय मंदिर समिति के सवर्राकार दाऊ गिरधर चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, सचिव जयंत खिराडक़र, आरके यादव, एएस कोसिमा, उबेद देशमुख, संदीप साहू, विकास स्वणर्कार, यश चंदेल, श्रीमती मथुरा वर्मा, मीना यादव, गिरिजा साहू, विकास स्वणर्कार, यश चंदेल, पूर्णिमा साहू, लता भोपटे आदि लोगों ने आम भक्तों से अधिक से अधिक सं या में पहुंचकर अपने जीवन को सार्थक बनाने की अपील की है। उक्त समाचार मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने दी है।

 


अन्य पोस्ट