दुर्ग
जिला अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीज आ रहे ओपीडी
दुर्ग, 4 अगस्त। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी के मरीज भी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल दुर्ग में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। यहां ओपीडी में भी हाउसफुल जैसी स्थिति रहती है। पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल के ओपीडी में भारी भीड़ देखी गई। रोजाना 800 से ज्यादा मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं। इसमें अलग-अलग रोगों से संबंधित मरीज भी शामिल हैं।
जनरल ओपीडी में 2 अगस्त को 197 मरीज पहुंचे थे। इसके पहले 25 जुलाई को 188 मरीज आए थे। पिछले 1 सप्ताह से मरीजों की सं या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सर्जरी से संबंधित औसतन 60 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार आंख की समस्या से ग्रसित मरीज भी जिला अस्पताल में इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह में हर रोज औसतन 70 से ज्यादा मरीज नेत्र विभाग की पर्ची कटवाए हैं।