दुर्ग
दुर्ग, 4 अगस्त। साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने पौधों को गोद लेकर इनकी रक्षा का संकल्प लिया। साइंस कॉलेज में हरेली पर्व एवं विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति शास्त्र विभाग ,पर्यावरण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम समन्वयक एवं ग्रीन आर्मी के संयोजक डॉ। विजय लक्ष्मी नायडू ने पौधों को गोद लेने के महत्व इससे पर्यावरण की सुरक्षा से सभी को अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ। आर एन सिंह ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे सभी एक एक पौधे को गोद लेकर आजीवन उनकी रक्षा करेंगे। सभी पौधों पर गोद लेने वाले का नाम अंकित किया गया।
इसी प्रकार एनएसएस के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पचास से अधिक पौधों महाविद्यालय परिसर में लगाया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे थे जिसमें अमरूद, कटहल, नींबू, कुसुम, बादाम तथा नीम प्रमुख थे। एनएसएस अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने बताया कि इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने सघन वृक्षारोपण जागरूकता हेतु रैली का भी आयोजन किया।