दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अगस्त। कसार समाज महिला मंडल द्वारा सावन मिलन (तीज मिलन) का कार्यक्रम 31 जुलाई को कसार समाज भवन विजय नगर में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पुरस्कार भी वितरित किए गए।
प्रान्तीय दुल्हन सिंगार में प्रथम ऋचा कसार, मराठी दुल्हन द्वितीय पुरुस्कार काजल कसार, साउथ इंडियन दुल्हन तथा तृतीय पुरुस्कार प्रिंसी कसार साउथ इंडियन दुल्हन को प्रदान किया गया। मैचिंग स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार रीना लाखे द्वितीय पुरुस्कार रश्मि वर्मा को प्राप्त हुआ। डांस में ननद भाभी की जोड़ी में प्रथम पुरस्कार प्रियंका कसार एवं अंशु कसार को, देवरानी जेठानी जोड़ी में रेखा कसार एवं रोशनी कसार को तथा सास बहू की जोड़ी में प्रथम ज्योति कसार व प्रिंसी कसार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन कसार समाज महिला मंडल अध्यक्ष पारुल विजय कसार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ज्योति लाखे, सपना कसार, संगीता साठिया, नीता ताम्रकार, रीना मेहता, रश्मि कसार, प्रेमलता कसार, सुनीता कसार, सीमा कसार, निधी मेहता उपस्थित रहे।