दुर्ग

सडक़ बाधित कर वाहन को खड़ा रखने वाले कबाड़ी पर जुर्माना
04-Aug-2022 5:41 PM
सडक़ बाधित कर वाहन को खड़ा  रखने वाले कबाड़ी पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 अगस्त।
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने की दिशा में भिलाई निगम सतत कार्य कर रहा है और इसी कड़ी में अवैध पोस्टर एवं पॉम्प्लेट, होर्डिंग जैसे प्रचार सामग्री हटाए जा रहे हैं, इस पर भिलाई निगम प्रतिदिन कार्रवाई कर रहा है। 

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध पोस्टर एवं प्रचार सामग्रियों को आज भी दिन भर हटाने का काम किया गया। निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में निगम का अमला सडक़ किनारे से तथा विद्युत पोल में लगे अवैध प्रचार सामग्रियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी के साथ ही डिवाइडर के ऊपर लगे हुए अवैध प्रचार सामग्रियों को भी हटाया गया, मुख्य सडक़ों के किनारे से कई सारे प्रचार सामग्री हटाए गए।

 कई पोस्टर एवं प्रचार, सामग्री काफी दिनों से पोल पर लगे हुए थे, कई प्रचार सामग्री तो सडक़ के लिए बाधक बन रहे थे, इन सभी पोस्टर, होर्डिंग को निकाला जा रहा है।  मुख्य सडक़ों के डिवाइडर के ऊपर लगे पोल में अवैध पोस्टर को निकालने ट्रैक्टर एवं जेसीबी की भी सहायता ली गई। जो पोस्टर आसानी से निकाले जा सकते थे उन्हें मानव संसाधन से निकाला गया। 

वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में कबाड़ी वालों के द्वारा दो स्थानों पर सडक़ बाधित करते हुए वाहन खड़ी कर दी गई थी, दोनों ही कबाड़ी वालों से क्रमश: 3000 एवं 5000 रुपए कुल 8000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
 


अन्य पोस्ट