दुर्ग

कंपनी आफिस से मशीन केबल सहित सीसीटीवी भी उड़ा ले गया चोर
04-Aug-2022 4:44 PM
कंपनी आफिस से मशीन केबल सहित सीसीटीवी भी उड़ा ले गया चोर

भिलाई नगर, 4 अगस्त। सुंदर विहार फेस-2 कुरूद स्थित साईं केएस एसोसिएट्स का ताला तोड़ में अज्ञात चोर ड्रिल मशीन, केबल वायर और सीसीटीवी चोरी कर ले गया है। स्टोरकीपर की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने इस मामले में धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घासीदास नगर वार्ड 27 निवासी रविकांत वर्मा (36 वर्ष) सांई केएस एसोसिएट सुंदर बिहार फेस-2 कुरूद में एकाउंटेंट एवं स्टोर कीपर है। विगत शाम 7 बजे वह कंपनी के गोदाम एवं गेट में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। सुबह 9 बजे कंपनी में ड्यूटी आया तो मेनगेट का ताला टूट कर जमीन पर पडा़ था, बाहर रखे कंटेनर का ताला भी टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में रखी ड्रील मशीन, लगभग 300 मीटर बिजली केबल,  सीसीटीवी कैमरा अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उसने घटना की जानकारी मालिक केएस संजय तथा सहकर्मी राकेश रजक, संदीप यादव को फोन से दी और जामुल थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
 


अन्य पोस्ट