दुर्ग
दुर्ग, 3 अगस्त। राजपूत समाज ननकटठी उपसमिति दुर्ग उत्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज राजपूत का समिति के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उपसमिति की ओर से उन्हें मोमेंटो, शाल, श्रीफल भेंट कर स मानित किया। अध्यक्ष मनोज राजपूत ने उप समिति दुर्ग उत्तर में वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य मलखान सिंह, हेमसिंह, वरिष्ठ पत्रकार लोकेश्वर सिंह ठाकुर ननक_ी, युवा कार्यकर्ता मोंटू राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत कर पुष्पहार से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपसमिति के अध्यक्ष मनोज राजपूत, उपाध्यक्ष कौशल सिंह, कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह, सचिव माधो सिंह, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पवार, सदस्य देवी सिंह, उपसचिव सौरभ राजपूत, कार्यकारिणी सदस्यगण रोहितास भुवाल, अजय सिंह, महेश सिंह, नारायण, अनेंद्र कुमार सिंह, राम कुमार तथा महिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा राजपूत, महिला सचिव ज्योति राजपूत, युवा अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, चर्चा की।