दुर्ग
दुर्ग, 3 अगस्त। घर में ताला लगा कर खेत में काम के लिए जाना प्रार्थी व उसके भाई को भारी पड़ गया। अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े घर का ताला तोडक़र कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात नकदी रकम व मोबाइल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 6 ग्राम बासीन निवासी त्रिभुवन गेंडरे खेती मजदूरी का काम करता है। वे लोग दो भाई है। छोटा भाई विजय गेंडरे का भी कमरा साथ में जुड़ा हुआ है। बंटवारे के समय दोनों भाइयों के बीच दो-दो कमरे बंटवारे में मिले थे। 30 जुलाई को सुबह 8 बजे प्रार्थी त्रिभुवन गेंडरे काम से ग्राम नवतरिया गया हुआ था। उसका लडक़ा डिलेश खेत का काम करने तथा साथ में छोटा भाई विजय गेंडरे अपने खेत में काम करने सुबह लगभग 11 बजे चले गए थे। दोपहर 2 बजे जब काम पर से प्रार्थी का बेटा व उसका भाई वापस लौटे तो देखा कि घर के मु य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने का एक मंगलसूत्र, 2 जोड़ी पायल तथा नकदी 25000 की चोरी अज्ञात चोर ने कर ली थी।
वहीं भाई विजय गेंडरे के कमरे से आरोपी ने दो सोने के मंगलसूत्र 3 जोड़ी चांदी की पायल एक मोबाइल आदि की चोरी कर लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।