दुर्ग
दुर्ग, 2 अगस्त । निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार मतदाताओं से आधार क्रमांक एकत्र करने कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। आधार नंबर एकत्रित करने हेतु विशेष शिविर भी आयोजित किया जाएगा। फार्म आयोग की वेबसाईट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। आधार संख्या एकत्र करना मतदाताओं की ओर से स्वैच्छिक है। मतदाताओं द्वारा दिए गए आधार नंबर की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान एडीएम अरविंद कुमार एक्का ने दिया।
आधार नंबर ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रारूप 6बी इरोनेट, गरुड़, एनवीएसपी, वीएचए में उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता स्वप्रमाणन के साथ प्रपत्र 6 भर सकता है तथा यूआईडीएआई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त आटीपी का उपयोग कर आधार को प्रमाणित कर सकता है। स्वप्रमाणीकरण में विफल रहता है तो प्रमाणीकरण के बिना आवश्यक अनुलग्नकों के साथ प्रपत्र 6बी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अभियान के दौरान बीएलओ को ऑफलाइन उपयोग हेतु प्रपत्र 6बी उपलब्ध कराया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने 1 जनवरी के स्थान पर 4 अहर्ता तिथि किए जाने तथा मतदाता सूची में नाम शामिल करने संशोधन, स्थानांतरण, विलोपन के लिए प्रारूप में संशोधन विषयक राजनीतिक दलों की आज अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने 1 जनवरी के स्थान पर 4 अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर प्रतिस्थापित किया गया है। मतदाता सूची में नाम शामिल करने उपरोक्त अहर्ता तिथि अथवा 1 जनवरी के पूर्व होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक की जन्मतिथि अनुसार संबंधित अहर्ता तिथि में उनका नाम शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु प्रारूप 6 में संशोधन किया गया है। प्रारूप 6 में केवल नये निर्वाचकों का पंजीयन होगा पुराने प्रारूप से उस भाग को हटा दिया गया है। जिसके माध्यम से निर्वाचक दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण हेतु आवेदन करते थे। अनाथ, अपने विधिक संरक्षक का तथा तृतीय लिंग व्यक्ति अपने गुरु का नाम रिश्तेदार के रूप में दे सकते हैं। जन्म तिथि एवं निवास के प्रमाण हेतु निर्धारित दस्तावेज का उल्लेख किया गया है। प्रतिस्थापित इपिक के लिए प्रारूप 1 को समाप्त कर संशोधित प्रारूप 8 में प्रावधानित किया गया है। निर्वाचक नामावली में से विलोपन हेतु प्रारूप 7 में संशोधन करते हुए मृत्यु की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करने का प्रावधान किया गया है। मतदाता का नाम स्थानांतरण हेतु प्रचलित प्रारूप 8क को समाप्त कर प्रविष्टियों की शुद्धि हेतु प्रचलित प्रारूप 8 के साथ स िमलित कर नया प्रारूप 8 तैयार किया गया है। निवास स्थल के परिवर्तन हेतु, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों की शुद्धि हेतु, प्रतिस्थापित इपिक जारी करने हेतुए दिव्यांग के चिन्हांकन हेतु प्रारूप 7 को छोडक़र अन्य सभी संशोधित प्रारूप में निर्वाचकों का आधार नंबर लेने हेतु प्रावधान किया गया है। वर्तमान निर्वाचकों से आधार नंबर लेने हेतु प्रारूप 6 ख स िमलित किया गया है। प्रारूप 6 ख में आधार नंबर देना मतदाताओं की ओर से स्वैच्छिक है।