दुर्ग
चारों दिशाओं से निकला कांवरियों का जत्था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 अगस्त। सावन मास के तीसरे सोमवार को समूचा पाटन क्षेत्र बोलबम के नारों से गूंज उठा कांवरियों में उत्साह गजब का देखने को मिला। कावरियों ने एक सुर में बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा का नारा लगाते हुए पाटन नगर को भगवामय कर दिया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन माह के तीसरे सोमवार को बोलबम कांवर यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के संयोजन में भव्य कांवर यात्रा निकाली गयी जिसमें सहभागिता देने पाटन क्षेत्र के चारों दिशाओं से भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने अपने गांवो के नदी तालाबो से जल लेकर पहुंचे और श्री सिध्देश्वर महादेव ओग्गर तालाब पाटन में पूजा के पश्चात शिवमंदिर टोला घाट के लिए निकले वहां पर बोलबम समिति के संयोजक। जितेंद्र वर्मा सपत्नीक पूजा पाठ कर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के समृधि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। कांवर यात्रा में प्रदेश के अभनपुर, उतई, कुम्हारी, भिलाई एवं दुर्ग के भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने भाग लिया ।बोलबम कांवर यात्रा समिति द्वारा
पाटन क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में आमंत्रण दिया गया था। समिति के सदस्यों ने आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी कर रखी थी। हजारों की संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त पद यात्रा करते हुए आए तो कई लोग ट्रेक्टर, चारपहिया एवं दो पहिया वाहन से टोला घाट पहुंचे। डीजे की धुन पर थिरकते हुए कावरियों ने समूचे पाटन क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। बोलबम समिति के सयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कावरियों का जत्था भगवताचार्य पंडित कृष्णा तिवारी के मार्गदर्शन में मंत्रोचार से सुबह 8 बजे ओग्गर तालाब शिवमंदिर में पूजाअर्चना के पश्चात 10 बजे टोला घाट के लिए निकला एवं11 बजे टोला घाट में महाजलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर महाआरती की। इसके पश्चात महाप्रसादी एवं भोजन की ब्यवस्था समिति की ओर से की गई थी जहां लोगो ने भोजन ग्रहण किया।
बोल बम कांवर यात्रा समिति के सयोजक जीतेन्द्र वर्मा के नेतृत्व भुवन लाल वर्मा,रोमनाथ वर्मा,माधव वर्मा,राजेश्वरी वर्मा,होमेश्वरी वर्मा, सत्येंद्र नायक, इंद्रा साहू,लाभचंद बाफना,माया बेलचंदन,प्रीतपाल बेलचंदन, राकेश पांडेय, पी.एन.दुबे, नटवर ताम्रकार, ललित चंद्रकार, दिलीप साहू, हर्षा चन्द्राकर,खेमलाल साहू,लोकमणी चन्द्राकर, हर्ष भाले, चन्द्राकर,जयप्रकाश साहू,गोकुल वर्मा,नोहर साहू,रिंकू वर्मा,पुष्पेंद्र बंछोर, समीर बंछोर,राजेन्द्र वर्मा सहित हजारों की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने भाग लिया।