दुर्ग
दुर्ग, 2 अगस्त । ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में सीट के नीचे बैग में गांजा भरकर ले जाते हुए पकड़ाए आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कोर्ट विवेक कुमार वर्मा की कोर्ट ने आरोपी सिद्धांत महाकुंभ को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) (।।) (स) के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास, 1 लाख रुपये अर्थदंड तथा अर्थदंड दे पाने पर 1 वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय कसार ने पैरवी की थी। विशेष लोक अभियोजक विजय कसार ने बताया कि आरोपी सिद्धांत महाकुंड निवासी हरिना, सिगीपुर, थाना पाटपुर, जिला गंजाम ओडिशा 9 अप्रैल 2021 को ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में पांच बैग में गांजा भर कर बेचने के लिए ले जा रहा था। आरपीएफ दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने गाड़ी संख्या 02037 पुरी-अजमेर स्पेशल ट्रेन के कोच नंबर 57 में बैठे आरोपी सिद्धांत को पकड़ा।
उसके पास पांच बैग मिला, जिसकी जांच करने पर बैग में पॉलीथिन की पन्नी में पैक 25 पैकेट में कुल 69.394 किलो गांजा रखा था। आरोपी इस गांजे को बेचने के लिए भुनेश्वर से सूरत ले जा रहा था।