दुर्ग
सब्जी व्यवसायी का रास्ता रोक मारपीट, चाकू टिका बाईक ले भागा, जांच जारी
01-Aug-2022 10:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 1 अगस्त। छावनी थाना में सब्जी व्यवसायी का रास्ता रोक मारपीट करने और चाकू की नोक पर उससे बाइक छीन ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दिनदहाड़े कैम्प-2 क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच पुलिस कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कैम्प-2 निवासी अभय कुमार (25 वर्ष) आकाशगंगा सुपेला में सब्जी का व्यवसाय करता है। वो सुबह साढ़े 11 बजे अपनी पल्सर से घर आ रहा था, तभी मिलन चौक स्थित निषाद सेवा समिति के पास अज्ञात व्यक्ति ने रास्ता रोक उसे गालियां दी। मना करने पर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए चाकू निकाल मोटर सायकल पल्सर रंग काला क्रमांक सीजी 07 एवाय 1306 को छीना और स्टार्ट कर निकल भागा है। घटना के संबंध में पवन मौर्या और शुभम चौधरी को बताने के बाद युवक ने छावनी थाना पहुंच रिपोर्ट की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे