दुर्ग

भाजपा गंजपारा सदर मंडल की कार्यसमिति की बैठक
01-Aug-2022 9:54 PM
भाजपा गंजपारा सदर मंडल की कार्यसमिति की बैठक

संगठन के कार्य पर चर्चा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अगस्त।
गंजपारा सदर मंडल की मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में आहूत की गई थी। जिसमें गंजपारा सदर मंडल में निवासरत वरिष्ठ जन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया। मंडल के संगठन के कार्य विषय पर चर्चा की गई। हर घर तिरंगा अभियान के जिला सह  प्रभारी  कांतिलाल जैन उपाध्यक्ष द्वारा तिरंगा कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया व अन्य विषय पर मार्गदर्शन दिया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के दुर्ग विधानसभा सहप्रभारी अनूप गटागट, विनायक नातू ने विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। मंडल मंहमत्री संदीप जैन ने राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया। जिसमें आगामी समय में गंजपारा सदर मंडल का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल महापुरुषों के नाम से जाना जाए, ऐसा प्रस्ताव सर्व सहमति से समर्थन दिया गया।

कार्यक्रम में रजा खोखर, मनोज सोनी, दीपक चोपड़ा, नितेश साहू, संदीप जैन, राहुल पंडित, राकेश सेन पार्षद, मनोज शर्मा, गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, श्यामा साव, कृष्णा निर्मलकर, विनीत ताम्रकार, दीपक सिन्हा, ऋषि यादव सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राहुल पंडित व आभार प्रदर्शन गुलाब वर्मा ने किया।
 


अन्य पोस्ट