दुर्ग
मोर मकान-मोर आवास के आवेदन अब 16 तक
01-Aug-2022 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 अगस्त। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आम नागरिकों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान-मोर आस की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ाई गई। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं संपूर्ण रूप में हुए आवेदनों को जमा करने, दोनों कार्यों की समय सीमा का विस्तार किया गया है। मु यमंत्री वार्ड कार्यालय उरला वार्ड को बंद किया गया है तथा शेष तीनों काउंटर में आवेदन पत्र एवं जमा दोनों कार्य किया जाएगा। नगर पालिक निगम दुर्ग के मु य कार्यालय में आवेदन पत्र जारी तथा भरे हुए आवदेन पत्र जमा लेने का कार्य पृथक-पृथक काउंटर द्वारा संचालित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे