दुर्ग

कला भवन बनवाने की घोषणा पर अमल करने विधायक से अनुरोध
31-Jul-2022 4:43 PM
कला भवन बनवाने की घोषणा पर अमल करने विधायक से अनुरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जुलाई। 
छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक अरुण वोरा से शहर के कलाकारों के लिए शहर में सांस्कृतिक कला भवन निर्माण की घोषणा पर अमल करने का अनुरोध करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कलाकारों के लिए किया जाए।

विदित हो कि 2019 में छत्तीसगढ़ मंच द्वारा आयोजित कलाकारों के स मान समारोह के अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ मंच की मांग पर शहर के गायक कलाकारों हेतु सांस्कृतिक कला भवन निर्माण करवाने की घोषणा की थी परंतु तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर अमल नहीं हो पाया है जिससे कलाकारों में मायूसी व्याप्त है।  

मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक अरुण वोरा से ठगड़ा बांध एवं शिवनाथ तट पर कलाकारों हेतु एवं शहरवासियों के मनोरंजन हेतु भव्य एवं शानदार मंच का निर्माण करवाने की मांग भी जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है, ताकि कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सके एवं शहरवासी  उनकी कला का लुफ्त उठा सकें। इसके अलावा मानस भवन के जीर्णोद्धार की भी मांग की गई।

मंच के संरक्षक तुलसी सोनी, दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, मोरध्वज चन्द्राकर, जवाहर सिंह राजपूत, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी, युनुस चौहान, गणेश चंदनानी, अनिल ताम्रकार, बाबू भाई, राजकुमार ताम्रकार, गुरमीत सिंग भाटिया, दिलीप सिंग सहित अन्य लोगों ने भी विधायक अरुण वोरा से उक्त समस्त मांगों पर अमल करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट