दुर्ग
मानसिक दिव्यांग बच्चे की पिटाई
31-Jul-2022 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 जुलाई। खेल-खेल में मानसिक दिव्यांग बच्चे द्वारा चिढ़ाने से नाराज आरोपी ने बच्चे की पिटाई कर दी। इससे बच्चे को चोटें आई। बच्चे के पिता की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक मजार चौक सेलूद थाना उतई निवासी छविलाल ठाकुर ड्राइवरी का कार्य करता है, उसके दो बच्चे हैं। जिसमें 14 वर्षीय पुत्र मानसिक दिव्यांग है। 29 जुलाई की शाम को वह आंगनबाड़ी के पास खेल रहा था। खेलने के बाद जब बच्चा घर पहुंचा, तब गांव के आरोपी आकाश यादव ने प्रार्थी के घर में आकर शिकायत की कि उसका बेटा अनिकेत उसे खेलते समय चिढ़ाया था। इस बात से नाराज आरोपी आकाश ने अनिकेत से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे अनिकेत के आंख के ऊपर, हाथ में आदि जगह चोटें आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे