दुर्ग
स्वामी शुद्धानंद महाराज का 2 अगस्त को आगमन
30-Jul-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 जुलाई। प्रज्ञानालय क्रियायोग आश्रम पद्मनाभपुर की संचालिका स्वामी श्रीधरनन्दगीरी ने बताया कि हरिहरानंद गुरुकुलम, बालीघई, पुरी से स्वामी शुद्धानंद महाराज का 2 अगस्त मंगलवार को प्रात: 9 बजे प्रज्ञानालय क्रिया योग आश्रम में आगमन सुनिश्चित हुआ है।
जिससे सभी को स्वामी का सत्संग, अमृतवचन, सामूहिक ध्यान, मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। संध्या 5 बजे से 6 बजे तक प्रवचन, 6 से रात्रि 7 बजे तक सामूहिक ध्यान, 7 से 7।30 बजे तक आरती व प्रसाद तथा 7।30 से रात्रि 8।30 बजे तक स्वल्पाहार रखा गया है। उन्होंने ने क्रियायोगियों से निवेदन किया है कि कार्यक्रम में सभी समय पर उपस्थित होकर गुरुवाणी, सत्संग, क्रियायोग ध्यान का लाभ प्राप्त करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे