दुर्ग

छात्रा को दूसरे लडक़े से बात करने मना करने गए युवकों ने उसकी मां का सिर फोड़ा
29-Jul-2022 4:09 PM
छात्रा को दूसरे लडक़े से बात करने मना करने गए युवकों ने उसकी मां का सिर फोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 जुलाई।
अनजान लडक़े से छात्रा को बात करते देख मोहल्ले के दो लडक़े उसके घर समझाने गए और छात्रा की मां ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने ईंट से मार उसका सिर फोड़ दिया। औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड की कल रात हुई इस घटना के लिए जामुल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला की बेटी  शासकीय स्कूल हाउसिंग बोर्ड में कक्षा नवमी की छात्रा है। मोहल्ले के ही एक अन्य छात्र से छात्रा कल दोपहर बात कर रही थी, जिसको मोहल्ले के सन्नी एवं राहुल देखे और नाराज हो गए। उसी बात पर रात्रि करीबन 8 बजे सन्नी एवं राहुल दोनों छात्रा के घर पहुंचे और मेरी अनजान लडक़ों से बात क्यों करती है, कहते हुए गाली गलौज करने लगे। लता ने जब दोनों को इस मामले में टांग अडाऩे मना करते हुए गाली देने का विरोध जताया तो दोनों आगबबूला हो झूमाझटकी करने लगे।

उसी बीच सन्नी ने ईंट का टुकड़ा उठाकर लता के सिर पर मार दिया।
हल्ला सुनकर महिला के पति  आए और उन्हें देख दोनों लडक़े भाग गए। मारपीट से लता के सिर में चोट आई है।
 


अन्य पोस्ट