दुर्ग

कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान
27-Jul-2022 3:35 PM
कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई।
अधिकारी कर्मचारियों की 5 दिवसीय हड़ताल की वजह से शासकीय कार्यालयों में विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंच रहे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं एसडीएम न्यायालय अनेक मामलों में पेशी पर आने वाले लोगों को उल्टे पांव लौटना पड़ रहा है। जिन मामलों में लोग पेशी के लिए आ रहे हैं, उन्हें इसके लिए दी गई अगली तारीख का कार्यालय के दीवाल पर चस्पा कर सूचना दिया जा रहा है।गौरतलब है कि तहसीलदार एवं एसडीएम न्यायालय में अनेक मामले में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों पर सुनवाई के लिए पेशी की तारीख पहले से दिया जा चुका है। जिसके मुताबिक संबंधित पक्ष कार्यालय में पहुंच रहे हैं। पिछले 2 दिनों से ऐसे अनेक मामलों में कार्यालय पहुंचे लोगों को भटकते देखा जा रहा है। तहसीलदार प्रकाश सोनी ने बताया कि चूंकि कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर है, ऐसी स्थिति में विभिन्न प्रकरणों में आगामी पेशी की तारीख कार्यालय के सामने चस्पा कर संबंधित को सूचना दी जा रही है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर जिले के कर्मचारी अधिकारी कलम बंद काम बंद हड़ताल है। हड़ताली अधिकारी कर्मचारियों ने आज धरना स्थल पर देय तिथि से 34 प्रतिशत डीए एवं सातवें वेतन पर एचआरए की मांग को लेकर जबरदस्त नारेबाजी कर रोष प्रकट की। वहीं हड़ताल के चलते दूसरे दिन की शासकीय कार्यालयों में कामकाज ठप रहा।

फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे एवं प्रवक्ता अनुरूप साहू का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन में कटौती करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी भी छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं। वे और उनका परिवार भी राज्य के मतदाता हैं। हजारों की सं या में उपस्थित कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार से देय तिथि से 34 प्रतिशत डीए स्वीकृत करने का पुरजोर मांग किया। धरना स्थल पर सभा को डीएस भारद्वाज, आनंदमूर्ति झा, वीएस राव, सत्येन्द्र राजपूत, डॉ। वीके रघु, आचार्य शशि भूषण मोहंती, संजय शर्मा, श्रवण ठाकुर, शिव शर्मा, कुबेर देशमुख, राजेन्द्र राजपूत, नरसिंह पटेल, राजेश पाल, संगीता चंद्राकर, निभा रानी, मधु, मोतीराम खिलाड़ी, एके कनेरिया, उत्तरा ख बारडे, अनुरूप साहू सहित अनेक कर्मचारी नेताओं एवं कर्मचारियों ने संबोधित किया।

हड़ताल पंडाल में प्रबंधन के कार्य में धर्मेन्द्र देशमुख, शिव दयाल धृतलहरे, जीएस रावना, प्रतिभा श्रीवास्तव, शंकर सहित फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।


अन्य पोस्ट