दुर्ग

दुर्ग एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार
27-Jul-2022 3:27 PM
दुर्ग एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जुलाई। 
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी के निर्देश पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में प्रदेशभर से हजारों युवा दिल्ली पहुंचे जिसमें एनएसयूआई के दुर्ग जिला से सोनू साहू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली विरोध प्रदर्शन में शमिल होने पहुंचे।

आरोप है कि मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने का प्रयास कर रही है जिसके विरोध में एनएसयूआई के विभिन्न राज्यों से आए कार्यकत्र्ता ने दिल्ली में चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया नरेंद्र मोदी की तानाशाह रवैया यहीं नहीं रुका बल्कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को बर्बरता पूर्वक गिर तार कर शाहदरा पुलिस थाना में घंटों बैठाया ।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि ये तानाशाह मोदी सरकार हमें लाख दबाने का प्रयास करें लेकिन हमारे विचारों को कभी नहीं दबा पाएगी और हम ऐसी सरकार के खिलाफ सडक़ से सदन की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे ।  प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार प्रताडि़त करने का प्रयास कर रही है जिसमें यह कभी सफल नहीं हो पाएंगे कांग्रेस पार्टी का हर एक सिपाही इनके खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे । उन्होंने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार सत्य को दबाने का प्रयास कर रही है यह मोदी सरकार को नहीं पता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में देश में एक ही विकल्प कांग्रेस पार्टी   रहेगा। इस दौरान रवि साहू,राज देवांगन,राहुल यादव, अमित सोनी, गोल्डी कोसरे, हरिश देवांगन, दद्दू गंगे, डोमेंद्र नीरज उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट