दुर्ग

विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप
27-Jul-2022 3:18 PM
विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप

गृह मंत्री ताम्रध्वज का मुखौटा लगा पार्षदों ने कीचडय़ुक्त सडक़ पर की धान रोपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जुलाई।
नगर निगम रिसाली क्षेत्र की सडक़ों के बद्तर हालात से लोग हलाकान हैं। सडक़ की इस समस्या के निराकरण को लेकर भाजपाई पार्षद अब इसी जर्जर सडक़ पर उतर आए हैं। उन्होंने अफसरों को सडक़ की दुर्दशा दिखाने के लिए अनोखा प्रदर्शन करते हुए सडक़ पर धान का रोपा लगाया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के गृह मंत्री का मुखौटा भी लगा रखा था। भाजपा के पार्षद गजेंद्री कोठारी ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में पक्षपाती रवैया भी अपनाया जा रहा है।
रिसाली के स्थानीय विधायक और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगाकर सडक़ पर धान की रोपाई कर रहे पार्षदों ने आरोप लगाया कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं, वहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। शिवपारा स्टेशन मरोदा में वार्ड के अंदर सडक़ें कीचडय़ुक्त हैं जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है। लोग घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार निगम प्रशासन से सडक़ बनाने या डस्ट डलवाने की मांग की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद कोठारी ने कहा कि वार्ड में अब तक एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ है इसलिए निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर निगम प्रशासन की आंख खोलने के लिए यह आनोखा प्रदर्शन किया है।

सभी के चेहरे पर रिसाली क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगा रहा और लोग हाथों में धान का पौधा लेकर वार्ड की कीचड़ वाली सडक़ों में धान का रोपा लगाते दिखे।
पार्षद गजेंद्री कोठारी, विधि यादव, रमा साहू, माया यादव, मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, शैलेन्द्र साहू, सविता धवस और ममता सिन्हा का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं किया जा रहा है, जहां भी कांग्रेस के पार्षद हैं केवल उन वार्डों में विकास कार्य होते रहे हैं। निगम प्रशासन को चाहिए कि वह क्षेत्र का समान विकास करे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

नगर निगम चुनाव के पहले प्रदेश के गृहमंत्री और कांग्रेसी नेता वार्ड 17 में 2 करोड़ 24 लाख के विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे थे , जबकि वर्तमान में यहां कहीं भी विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहा है। चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है, नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है और सडक़ों में पानी भरा हुआ है। कीचडय़ुक्त सडक़ों से लोग कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं।


अन्य पोस्ट