दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 जुलाई। आर्य नगर निवासी 96 वर्षीय मुक्ता बेन गोहिल ने अपने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिय, सत्येंद्र राजपूत, हरमन दुलाई, रितेश जैन, प्रभुदयाल उजाला, यतीन्द्र चावड़ा, विकास जायसवाल, उज्जवल पींचा, जितेंद्र करिया को सौंपी।
पुत्र विजय गोहिल ने कहा माँ ने जीवन भर लोगों को सेवा की वे रेडक्रॉस एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनहित के कार्य करती रही और अब 96वर्ष की आयु में स्वयं निर्णय ले देहदान की घोषणा की परिवार के विजय गोहिल, नूतन, गोहिल, युगल, योगिता, यश, अपूर्वा, जेसल अपने परिवार के मुखिया के देहदान के साक्षी बने।
मुक्ता बेन ने कहा कि मेरा जीवन लोगों की सेवा में बीता अब मेरे मरने के बाद भी मेरा शरीर समाज के काम आए तो मेरा जीवन सार्थक होगा।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सत्येंद्र राजपूत ने कहा 96 वर्ष में माताजी का जज़्बा देख आशचर्य होता है व दोगुनी क्षमता से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है ।
यतीन्द्र चावड़ा ने गोहिल परिवार के सदस्यों को देहदान का महत्व बताया व देहदान संबंधी प्रश्नों के जवाब दिए। वहीं दूसरी ओर भिलाई कैंप 1 निवासी पूनम कौर व शंकर नगर निवासी समक्ष वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नेत्रदान की घोषणा कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। जितेंद्र हासवानी ने पूनम व समक्ष को जन्मदिन की बधाई दी व नेत्रदान के निर्णय की सराहना की।