दुर्ग
दुर्ग, 26 जुलाई। महंगाई भत्ता व अन्य मांगों के समर्थन में निगम के कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से कामकाज पूरी तरह ठप रहा। किसी भी विभाग में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। प्लेसमेंट व संविदा के तहत नियुक्त कर्मचारी ही मोर्चा संभाले हुए थे। आयुक्त सहित निगम के 543 कर्मचारियों में से 229 कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। अति आवश्यक सेवा साफ-सफाई, बिजली व पानी से संबंधित कर्मचारी ही मौजूद रहे। इनके द्वारा संबंधित कार्यों का सुचारू रूप से संपादन किया गया।
नगर निगम द्वारा समस्त छग अधिकारी कर्मचारियों प्रदेश फेडरेशन के आह्वान पर द्वितीय चरण के आंदोलन पर 25 से 29 जुलाई तक कलम बंद हड़ताल पर छग स्वायत्तशासी कर्मचारी द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर समर्थन दिया गया। इसके तहत सोमवार को सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर नगर निगम दुर्ग स्वायत्तशासी कर्मचारी के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में निगम परिसर से सैकड़ों कर्मचारी रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए हिंदी भवन के सामने हड़ताल स्थल पर पहुंचे।
हड़ताल में मौजूद निगम के कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, राज कमल पालिया, गिरीश दीवान, विनोद मांझी, आरके बोरकर, मोहित मरकाम, पंकज साहू, जावेद अली, अध्यक्ष शिव शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, करण साहू, मनोहर साहू, नारायण यादव, शुभम गोइर, राजू चंद्राकर, राजू बक्शी, शशिकांत यादव, आभा पुले, राजिंदर कौर, हेमलता वर्मा, लव कुश शर्मा, किरण अग्रवाल, ईश्वर वर्मा, साक्षी वर्मा, चित्रलेखा चंद्राकर, रेखा कुर्रे, सत्यनारायण शर्मा, संतीश शर्मा समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
कोरोना के मिले 105 नए मरीज
दुर्ग। जिले में सोमवार को कोरोना के 105 नए मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 541 हैं। सोमवार को कुल 807 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक कुल 1119126 सैंपल लिए जा चुके है। कुल पॉजिटिव मरीजों की सं या 117992 है। वहीं 114642 मरीज रिकवर हो चुके हैं।