दुर्ग
दुर्ग। साइंस कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय से घर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। महविद्यालय के प्राचार्य डॉ। आर एन सिंह ने इस अवसर पर एनएसएस छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने घर घर तिरंगा झंडा यात्रा के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने देशभक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा।ॅ आर एन सिंह ने घर घर तिरंगा झंडा यात्रा के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रत्येक स्टॉफ को तिरंगे को सस मान अपने घरों में लगाने हेतु प्रेरित किया।
एनएसएस छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने बताया कि घर घर तिरंगे के महत्त्व को जन जन तक पहुंचाने हेतु किया जा रहा है। एनएसएस स्वयं सेवक लोगों के बीच पहुंच कर तिरंगे का महत्व बताएंगे और देशभक्ति की भावना जगाएंगे। इस अवसर पर मु य वक्ता के रूप में कवर्धा से आए कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू का व्या यान एनएसएस छात्र छात्राओं के लिए रखा गया। जिसमें उन्होंने ओजपूर्ण मधुर गीतों एवं संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ। मीना मान उपस्थित थीं। कार्यक्रम में दलनायक लेविस कुमार, उपदलनायक कमलेश, उपदलनायक डेनिल कुमार, वरिष्ठ स्वयं सेवक पारस, प्रशांत वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।