दुर्ग

सावन महोत्सव में कई स्पर्धाएं
25-Jul-2022 3:44 PM
सावन महोत्सव में कई स्पर्धाएं

भाजपा महिला मोर्चा समेत कई क्षेत्रों से जुड़ीं महिलाएं ने लिया भाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 जुलाई। 
रविवार दोपहर को होटल इम्पेरियन एंड रिसोर्ट नेहरू नगर भिलाई में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन करके किया गया, जिसमें प्रदेशभर से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक, खेल, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं महिलाएं सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए गीत संगीत के अलावा कई प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे हाउजी ,सोलह सिंगार कंपटीशन, सेल्फी कंपटीशन ,रैंप वॉक ,डांस कॉन्पिटिशन और भी अन्य प्रकार के प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिले से और प्रदेश से आई हुई महिलाओं ने वहां खूब एंजॉय किया।

मोना सेन ने अपने गीतों से समा बांधा। लगभग सभी महिलाओं ने अपनी छुपी हुई कला का प्रदर्शन किया और इसमें उत्साहित होकर हर स्पर्धा में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी, भावना बोहरा,पूजा वधानि,मीनल चौबे, रचना अग्रहरी गुप्ता, डॉ. संध्या मदन मोहन ,सीता साहू , सकुन देवांगन , बानी सोनी व अन्य अन्य समाज की शिक्षा 11 अन्य क्षेत्र की महिला ने शिरकत दी।


अन्य पोस्ट