दुर्ग

निरीक्षण में लिपिक सहित 4 कर्मी मिले अनुपस्थित
23-Jul-2022 4:40 PM
निरीक्षण में लिपिक सहित 4 कर्मी मिले अनुपस्थित

उपायुक्त ने कहा देर से आने वाले कर्मचारियों की प्रतिवेदन आयुक्त को सौंपी जाएगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 जुलाई। 
नगर निगम दफ्तर का आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर शुक्रवार को उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, नारायण यादव के साथ किया।
निरीक्षण आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर उपायुक्त मोहेंद्र  साहू द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय और निगम कार्यालय में 3 फरवरी से कार्यालय का समय बदलकर सुबह 10 बजे से कर दिया गया है। इसे लेकर उपायुक्त ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

दफ्तर निरीक्षण के दौरान लिपिक सहित देर से आने वाले कर्मचारियों को अंतिम समझाइश दी गई। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर निगम दफ्तर पहुँचे। देर से आने वाले कर्मचारियों को लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि देर से आने वाले कर्मचारियों की प्रतिवेदन आयुक्त को सौंपी जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेनो कक्ष, राजस्व विभाग, संपत्तिकर विभाग, भवन संधारण, सचिवालय, लोक सेवा गारंटी काउंटर, टैक्स वसूली काउंटर, जन सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, स्टेशनरी विभाग, जनसंपर्क विभाग, भवन संधारण, स्वास्थ्य विभाग, अभियंता कक्ष, पेंशन शाखा, आधार कार्ड एवं जनगणना शाखा आदि विभागों में निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लिपिक सहित 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
 


अन्य पोस्ट