दुर्ग
ज्योतिबाला को पीएचडी की उपाधि
23-Jul-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 जुलाई। ग्राम चिखली निवासी पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू की छोटी बहू ज्योतिबाला साहू पति कौशल साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इन्होंने प्रो. डॉ. वासु वर्मा के निर्देशन में फूड एवं न्यूट्रीशन विषय के अंतर्गत 7 से 9 वर्ष के स्कूली बच्चों पर उनके द्वारा लिए गए आहार एवं सामाजिक, आर्थिक स्तर पर पडऩे वाले प्रभाव पर अध्ययन अपने शोध ग्रंथ में प्रस्तुत किया है। ज्योतिबाला को पीएचडी की उपाधि मिलने पर रमेश साहू, भारतभूषण साहू, कांतिभूषण साहू, शशिभूषण साहू, मदनमोहन साहू, हेमंत साहू, राकेश साहू सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे