दुर्ग
मुक्तिधाम तालाब के पास शराब पी रहे 5 पकड़ाए
22-Jul-2022 5:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 जुलाई। वैशाली नगर पुलिस ने रामनगर मुक्तिधाम से लगे तालाब के पास खुलेआम शराब का सेवन कर रहे पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर दिनदहाड़े शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर यह कार्रवाई की गयी है। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो निर्मल दुर्गे (25 वर्ष) रामनगर, गुलाब दास (40 वर्ष) चांदनी चौक राम नगर, अनिल कुमार (35 वर्ष) चांदनी चौक राम नगर, परमजीत सिंह (25 वर्ष) जवाहर मार्केट कैम्प-2, राजकुमार देवांगन (40 वर्ष) वार्ड 19 राम नगर डिस्पोजल गिलास में शराब का सेवन करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे