दुर्ग
डेवलपर्स के डेढ़ लाख ले भागा वसूली कर्मी, एक माह बाद एफआईआर दर्ज
22-Jul-2022 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 जुलाई। जामुल के एक डेवलपर्स ने अपने कर्मचारी पर 1 लाख 60 हजार रूपये लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाया है। जामुल पुलिस ने धारा 381 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
जामुल पुलिस ने बताया कि रमाको डेवलपर्स के संचालक हसमत आलम (41 वर्ष) ने शिकायत की है कि उनके यहां कृष्णचंद नायक कमीशन पर वसूली का काम करता था और वह 18 जून से आफिस से 1 लाख 60 हजार रूपये लेकर भाग गया है। आरोप है कि लोहिया पेट्रोल पम्प के सामने स्थित आफिस से कृष्णचंद नायक आवक राशि 7 हजार रूपये कैश और किरण बाई साहू नामक कस्टमर से वसूल की गई राशि 1 लाख 53 हजार रूपये चोरी कर भाग गया है। हसमत ने आशंका जताई है कि उसने और भी जगह वसूली की है जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे