दुर्ग

दुकानदारों ने किया नालियों पर अतिक्रमण, निगम ने तोड़ा
21-Jul-2022 9:07 PM
दुकानदारों ने किया नालियों पर अतिक्रमण, निगम ने तोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 21 जुलाई।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र के वार्ड-1वार्ड-16, बाजार चौक में विगत 03 दिनो से अतिक्रमण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान से शहर में आवागमन के आंतरिक मार्ग में सहजता हुई है। 

गौरतलब  है कि निगम क्षेत्र में विगत दिनों जिलाधीश के आगमन के  दौरान भिलाई-03 बाजार के अंदरूनी  मार्गो  पर दुकानदारों, व्यवसायियों द्वारा नालियों पर किये गये  पक्के सिमेंटीकरण एवं मार्ग अवरुद्ध करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई थी।  उक्त दिवस कलेक्टर से प्राप्त निर्देशानुसार आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर द्वारा निगम के कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को कार्ययोजना बना कर इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए थे। उल्लेखनीय है कि भिलाई-03 के बाजार क्षेत्र के दुकानो में मार्गो पर रखे हुए समान एवं अवैध रूप से लगे हुए बोर्ड, नालियों पर किये गये पक्के सीमेंटीकरण हटाने की कार्यवाही लगभग 28 दुकानदारो पर की गइ है। निगम अमले द्वारा इन दुकानदारों को भविष्य में मार्ग अवरुद्ध करने वाले किसी भी कार्य से बचने की हिदायत दी है। 

इस कार्यवाही के दौरान निगम के सहायक अभियंता डी के पांडेय, उप अभियंता मुकेश रात्रे, विक्टर वर्मा सहित समस्त निगम अमला उपस्थित रहे।यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी ने प्रदान की है।
 


अन्य पोस्ट