दुर्ग
एक दिन में 12109 को लगा बूस्टर डोज
21-Jul-2022 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 जुलाई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। पिछले तीन-चार दिनों से लोग बूस्टर डोज लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी बूस्टर डोज के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा गया। 12109 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया। भिलाई शहर में 3220 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। पाटन में 1766 तथा धमधा क्षेत्र में 1870 को लोगो को प्रिकॉशन डोज लगाया गया। दुर्ग शहर में 2045 लोग बूस्टर डोज लगवाने सेंटर पहुंचे। वहीं बुधवार को 624 लोगों को वैक्सीन का फस्र्ट डोज लगाया गया। सेकंड डोज का वैक्सीन लगाने वालों की सं या 1660 थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे