दुर्ग
जगदगुरु नरेंद्राचार्य का दुर्ग का कार्यक्रम स्थगित
21-Jul-2022 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 जुलाई। जगदगुरु रामान्दाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज दक्षिण पीठ के पीठाधीश्वर का शुक्रवार 22 जुलाई का दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम रद्द किया गया है। यह कार्यक्रम कोलिहापुरी के 36 फोर्ट भवन में होना प्रस्तावित था। स्थानीय प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण मात्र 200 लोगों के लिए अनुमति प्रदान की थी जबकि कार्यक्रम में 3 से 4 हजार भक्तों के शामिल होने की संभावना थी। ऐसी स्थिति में कार्यक्रम करना स भव नहीं था। जगदगुरु का आगमन छत्तीसगढ़ में कई बार हो चुका है और उनको राज्य शासन द्वारा हमेशा राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया जाता रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे