दुर्ग
ट्रेन से कटकर दी जान
20-Jul-2022 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जुलाई। कुंदरा पारा पोटिया निवासी टाइल्स का काम करने वाले एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। जांच अधिकारी चेतन साहू ने बताया कि कुंदरा पारा पोटिया निवासी तिलक ठाकुर (27) पिता प्रीतम ठाकुर टाइल्स लगाने का काम करता है। सोमवार की शाम को वह काम से घर आया।
खाना खाने के बाद रात 8 बजे आता हूं, कहकर घर से चला गया। रात को परिजन उसका आने का इंतजार करते रहे परंतु वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी उरला में पटरी पर कटी हुई लाश मिली। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे