दुर्ग

मुख्यमंत्री नगरपालिका भवन व स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे
20-Jul-2022 3:24 PM
मुख्यमंत्री नगरपालिका भवन व स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे

कुम्हारी, 20 जुलाई।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुम्हारी के नवनिर्मित नगरपालिका भवन एवं भव्य क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे, साथ ही नगर में होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री के हाथों संम्पन्न होना है। इसके अतिरिक्त  करीब 10 करोड़  83 लाख की लागत से बने विभिन्न भवनों का भी लोकार्पण होगा साथ ही  31 करोड़ 43 लाख  के विभिन्न विकास के कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री के हाथों संम्पन्न होंगे। इसके अलावा कौशल प्रशिक्षण के 20 महिला, 5 महिला कमांडो, पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम छात्र एवं हिंदी मीडियम  के टॉपर  छात्र (10 वीं 12 वीं) को प्रतीक चिन्ह एवं चेक का वितरण भी किया जाएगा।
क्रिकेट स्टेडियम वार्ड क्रमांक 7 रामनगर में शाम 4 बजे संम्पन्न होंगे। रात्रि को लोक गायिका कविता वासनिक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।


अन्य पोस्ट