दुर्ग

जिम में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
19-Jul-2022 3:38 PM
जिम में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई नगर, 19 जुलाई। सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक भवन के कमरा नंबर 20 में संचालित व्यायाम शाला को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया और भीतर रखा एम्पलिफायर और दो बड़े साऊण्ड बाक्स चोरी कर ले गया है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ हैण्डबाल संघ के महासचिव समीर खान ने भट्टी पुलिस को बताया कि नेहरू सांस्कृतिक भवन कमरा नं. 20 में संचालित जिम की चाबी हैंड बाल खिलाड़ी हर्ष वर्मा के पास रहती है। प्रतिदिन खिलाडी जिम में प्रशिक्षण हेतु जिम खोलते व बंद करते हैं। वर्तमान में बरसात का सीजन होने से व्यायाम प्रशिक्षण कार्य बंद है।

8 जुलाई की शाम 5 बजे हर्ष वर्मा आकर बताया कि जिम का ताला टूटा हुआ है और जिम में रखा एम्पलिफायर एवं दो नग साऊण्ड बाक्स कोई उठा ले गया है। समीर ने हर्ष के साथ व्यायामशाला पहुंच इस संबंध में पतासाजी की। खोजबीन के बाद भी सामान की जानकारी न मिलने पर भट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट