दुर्ग

कढा़ई को लेकर विवाद, भाभी पर चाकू से हमला कर भागा देवर
19-Jul-2022 3:23 PM
कढा़ई को लेकर विवाद, भाभी पर चाकू से हमला कर भागा देवर

भिलाई नगर, 19 जुलाई। उसकी कढा़ई में सब्जी बनाने से नाराज देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट से घायल भाभी ने जामुल थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राधाकृष्ण मंदिर तालाब के पास चांदनी मारकण्डेय (26 वर्ष) ने बताया कि उसका और देवर देवकुमार (23 वर्ष) का एक ही घर है मगर देव अपना अलग से खाना बनाता है। कल रात 9 बजे चांदनी घर में खाना बनाकर पति चंद्रशेखर मारकण्डेय को दे रही थी तभी देव कुमार मारकण्डेय आया और खाना बनाने के लिए कढा़ई खोजा। नहीं मिलने पर चांदनी से बोला कि मेरी कढाई में क्यो खाना बनाये हो? अचानक नाराज हो वह गालियाँ देने लगा। भाभी को जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने वाली चाकू से उसके बाईं भुजा एवं पीठ मे वार कर दिया।


अन्य पोस्ट