दुर्ग

आनंद सरोवर बघेरा दुर्ग में योगसाधना कार्यक्रम
19-Jul-2022 3:13 PM
आनंद सरोवर बघेरा दुर्ग में योगसाधना कार्यक्रम

दुर्ग, 19 जुलाई। माउंट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार सूर्य भाई ने कहा कि वर्तमान जीवन का आनन्द लेने के लिए सभी को अपने पुण्य का खाता बढ़ाना है। पुण्य की परिभाषा है सभी मनुष्य आत्माओं को मन - वचन - कर्म से सुख देते चलें।
सुबह उठते ही अपने आप को चार्ज करें परमात्मा को गुड मॉर्निंग करें यह संकल्प अपने मन में धारण करें मैं भाग्यवान आत्मा हूं , यह संकल्प प्रतिदिन कम से कम 11 या 21 दिन प्रतिदिन 21 बार नियमित करें तो देखेंगे सोया हुआ भाग्य चमकने लग जाएगा क्योंकि जो संकल्प प्रात: काल उठते ही करेंगे उसका फल जीवन में दिखाई देने लगेगा ।

ब्रह्माकुमार सूर्य भाई प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आनंद सरोवर बघेरा में आयोजित गहन योग साधना कार्यक्रम च्ज् बने फरिश्ता ब्रह्मा जैसे च्ज् में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अहम को छोड़ते चले व श्रेष्ठ स्वमान जो भगवान हमें प्रतिदिन दे रहें है उससे  जीवन को ऊंचा उठाते चले । बहुत सुंदर जीवन जीना है तो  रसनाओं के पीछे नहीं भागना है क्योंकि इच्छाएं मन को कमजोर करता है तृष्णाओं का कभी अंत नहीं होता।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में दिन प्रतिदिन तनाव और अवसाद बढ़ता जा रहा है बिना किसी कारण के मनुष्य  भयग्रस्त महसूस कर रहा है यह पूर्व संचित पाप कर्म का परिणाम है जो अनजाने में मनुष्य आत्मा से हुआ है। भय की बीमारी से मुक्त होने के लिए प्रात:आंख खुलते ही यह संकल्प 21 बार 21 दिन तक लिखना है कि च्च्मैं शक्तिशाली आत्मा हूंज्ज् , च्च्मैं निर्भय हूँ च्च् इसके चमत्कारिक परिणाम आपको कुछ ही दिनों में दिखना प्रारंभ हो जाएगा ।

माउंट आबू की ही ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने कहा कि भगवान में ऐसा निश्चय चाहिए जैसे छोटे बच्चे को अपने मात-पिता पर होता है जब छोटे बच्चे को उनके माता-पिता आकाश की ओर उछालते है तो वह किलकारी मारकर और जोर से खुश होता है क्योंकि जिन हाथों ने उन्हें थामा है ।

उसमें मेरा अहित नहीं होगा उसमें पूरा निश्चय व विश्वास होता है जबकि एक ओर बड़ा डर दूसरी ओर विश्वास होता है, तो जब भी जीवन में ऐसा क्षण आये उस समय ये बात याद रखना जिसने तीनों लोकों को थाम कर रखा है मैने उनके हाथों में जीवन दिया है तो मेरा जीवन भी सुरक्षित है ।

इससे पहले त ब्रह्माकुमारीज़ दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने सभी साधकों का स्वागत किया। ब्रह्माकुमार सूर्य भाई रीटा दीदी, गीता दीदी,एम.के.चंद्राकर ( पूर्व प्रबंध संचालक छ.ग.बीज प्रमाणीकरण संस्था) और ब्रह्माकुमार रूपेश भाई ने दीप प्रज्वलित कर गहन योग साधना शिविर का शुुभारम्भ किया। इस शिविर में पूरे दुर्ग शहर के सभी सेवाकेन्द्रों व आसपास ग्रामीण अंचल से आए हुए लोग हिस्सा लिये।
 


अन्य पोस्ट