दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 जुलाई । ग्राम पंचायत करगाडीह में क्षेत्र के विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जन संपर्क किया। इस दौरान जिला न्यास खनिज मद से 5 लाख के गतिविधि कक्ष का भूमिपूजन व अनुसूचित जाति प्राधिकरण से 6.50 लाख के भवन का लोकर्पण किया तथा ग्रामीणों से रूबरू हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाव के लोगों की सक्रियता व तथा विकास कार्यो की प्राथमिकता तय करने से विकास कार्य व्यवस्थित व अच्छे से होता है इसी का लाभ ग्राम करगाडीह वासियो को मिला है।उन्होंने आगे कहा कि मैं घोषणा करने के बजाय योजना बद्ध तरीके से काम करने में विश्वास रखता हूँ।
ग्राम के सरपंच घनश्याम गजपाल ने विस्तार से तीन सालों के ग्राम विकास की जानकारी दिया उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज ने तीन सालों में नवीन पँचायत करगाडीह में विकास की गंगा बहाया है।प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य हुए है।विधायक निधी, मनरेगा,स्वच्छ भारत मिशन,धर्मस्व,व लोक निर्माण विभाग के द्वारा लाखों के विकास कार्य हुए है।नया पंचायत भवन 14 लाख रु राशि , उचित मूल्य की दुकान 10 लाख रु राशि,सामुदायिक शौचालय 3.50 लाख,शीतला मंदिर 5 लाख,ग्राम के मुख्य चौक में ग्रिल बाउंड्री चेकर टाइल्स 5 लाख,स्कुल में पेवर ब्लाक व मंच 2.50 लाख,गौठान में गतिविधि कक्ष 5 लाख,सतनाम भवन 6.50लाख,खेल मैदान सौंदर्यीकरण 2 लाख तथा लोकनिर्माण विभाग के तहत गौठान,खेल मैदान,शमशान घाट,पंचायत भवन व मुख्य गलियों में 16 सौ मीटर की कंक्रीट सडक़ो का निर्माण किया गया।ग्राम के मुख्य चौक में सोलर हाई मास्क लाइट,मुख्य मंत्री विद्युतीकरण योजना से विद्युत् विस्तार कार्यक्रम आदि अभी तक के विकास कार्य हुए है।
उन्होंने माध्यमिक स्कूल उन्नयन,प्राथमिक स्कूल में एक स्थायी शिक्षक की नियुक्ति,ग्राम में रोजगार सहायक ग्राम कोटवार की नियुक्ति,सहकारी समिति के पोर्टल में करगाडीह का नाम जोडऩे सहीत विभिन्न विकास कार्यो की मांग रखा।
इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के माध्यम से करगाडीह के किसानों को नया ऋण पुस्तिका वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव,विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिया चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंदकुमार सेन ,वरिष्ठ कांग्रेसी भीषम हिरवानी,सहकारिता प्रतिनिधि रेवेंद्र यादव, जिला सचिव जामवन्त गजपाल उतई नगर अध्यक्ष डिकेन्द्र हिवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा,प्रह्लाद वर्मा थे।कार्यक्रम का आभार उपसरपंच संतोष सोनवानी ने किया।इस अवसर पर पंचगण मनीष सोनवानी,कामेश्वर साहू,सुरेश बघेल,गीता पाटिल,पूजा साहू,सरस्वती साहू,सरोजनी साहू ,संगीता बंधे,शीतल यादव,गौठान अध्यक्ष रूपेंद्र साहू,बूथ अध्यक्ष टीकम यादव,सक्रीय महिला धनेश्वरी साहू,रामेश्वरी साहू,सहकारी समिति संचालक सदस्य इंद्र भूषण साहू,मनोज बघेल,राजीव मितान क्लब अध्यक्ष भेखचन्द साहू,कौशल साहू,राजा साहू,निमेन्द साहू,हुमन साहू,मन्नू लाल साहू,चेतना पुलिस राधा बंधे,दीपा साहू,पंचायत सचिव राजेश्वरी यादव पटवारी यामिनी साहू,वीरेंद्र कामाडिय़ा,सुरेश चक्रधारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।