दुर्ग
कोविड की निशुल्क बूस्टर डोज देने का केन्द्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य
18-Jul-2022 4:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 18 जुलाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज निशुल्क देने के केन्द्र सरकार के फैसले को स्वागतयोग्य कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
माया बेलचंदन ने कहा की आजादी के अमृत काल में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 15-07-2022 से आगामी 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड-19 बूस्टर डोज नि:शुल्क देने का निर्णय अभिनंदनीय है। ‘कोरोना मुक्त भारत’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते इस लोक-कल्याणकारी निर्णय हेतु आभार प्रधानमंत्री जी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे