दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 जुलाई। दक्षिण पाटन के ग्राम सुरपा में स्थानीय जैन परिवार द्वारा स्व संपत लाल जैन की स्मृति में निर्मित मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय भवन का लोकार्पण शुक्रवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
गौरतलब है कि सुरपा निवासी समाजसेवी स्व सम्पत जैन के स्वर्गवास के उपरांत उनकी पुण्य स्मृति में समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता सुपुत्र प्रमोद जैन एवं विनोद जैन द्वारा लगभग 5 लाख की लागत से मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय का निर्माण किया है, जिसे ग्रामीणों को समर्पित करने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के हाथों लोकार्पण कराया गया, इस अवसर पर स्थानीय बाजार चौक में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बघेल ने कहा कि अपने गांव और ग्रामीणों के लिये जैन परिवार द्वारा समाज को दी गई यह उत्कृष्ट सेवा है, मनुष्य जीवन क्षण भंगुर है इस जीवनकाल में हम जितना औंरो का भला कर सके केवल उतना ही सार्थक है मानवता की सेवा के लिये जैन परिवार का यह सहयोग अनुकरणीय है, हम सबको जैन परिवार के इस पुनित कार्य से प्रेरणा लेना चाहिए।
आयोजन को भाजपा नेता प्रमोद जैन,भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय लालेश्वर साहू व खेमलाल साहू ने भी सबोधित किया।
इस अवसर पर सरपंच सुरपा रेखा साव, सरपंच रानीतराई निर्मल जैन, ओदरागहन सरपंच जिनेश जैन, पूर्व सरपंच सूरपा सरोज साव,नरेंद्र धरमगुड़ी, गोवर्धन पटेल, युवा भाजपा नेता मनीष चंद्राकर, रामसिंह बंसोड़, देवानंद देवांगन, गिरधर, योगेश्वर चंद्राकर, शंकर पटेल,रिखी नारंग, मनीष जैन, प्रेमचंद जैन, सुरेश बंछोर, विष्णु साहू, संजय मारकण्डे, बलराम देवांगन, मोहन देवांगन, केशव साहू, गजे साहू, टीकाराम साहू, चंद्रहास मोरिया, मनोहर यादव, संजय यदु, भागवत साहू सहित अन्य उपस्थित थे।