दुर्ग

राज्य सरकार संस्कृति संरक्षण व संवर्धन का काम कर रही है-गृहमंत्री
17-Jul-2022 4:08 PM
राज्य सरकार संस्कृति संरक्षण व संवर्धन का काम कर रही है-गृहमंत्री

3 करोड़ से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 जुलाई। 
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झोला, तिरगा, मासाभाट, निकुम, भोथली, खाड़ा, आलबरस एवं भरदा का जनसपंर्क दौरा किया जहां विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन  एवं लोकार्पण किया गया। क्षेत्रीय विद्यायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से सतत संपर्क बनाए रखने में भरोसा रखते हैं, इसलिए कभी लोगों से चर्चा कर तो कभी डोर टू डोर पहुंच कर आमजन के मर्ज को भांपने की कोशिश करते रहते हैं। लगातार क्षेत्र के जनता से डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के लिए कर्ज माफी, धान खरीदी, सुराजी गांव, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना जैसे अनेक योजनाएं लागू की जिससे गांवों को निरंतर शक्ति मिल रही है।

राज्य सरकार सांस्कृति संरक्षण व संवर्धन का काम कर रही है
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्घ संस्कृति की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जमीन से जुड़े व मिट्टी की सुगंध और संस्कृति से सराबोर को बचाए रखना हमारी जवाबदारी है। हमारे प्रदेश की संस्कृति में अपनत्व की भावना रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सांस्कृतिक कला को सहेजने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किसानों से कहा कि आप सभी जैविक खाद का उपयोग करे जैविक खाद से अनाज, दालें, सब्जी व फलों की गुणवत्ता बढ़ाने से अच्छा स्वाद मिलता है। रोगों में रोधकता आने से मानव के स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव नहीं पड़ते हैं। प्रोम तकनीक से जैविक खाद बनाने की विधि बहुत ही सरल है। प्रत्येक किसान, जिसके यहां गोबर उपलब्ध है, आसानी से अपने घर पर जैविक खाद बनाकर तैयार कर सकता है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेंद्र यादव, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार सेन,सहकारिता प्रकोष्ट अध्यक्ष रिवेंद्र यादव,मंडी बोर्ड सदस्य तारकेश्वर चन्द्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, रोहित साहू, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, ताम्रध्वज सिन्हा ,नंदकुमार साहू, जनपद सदस्य हेमकुमारी देशमुख, जनपद सभापति  टिकेश्वरी देशमुख, सरपंच झोला धृतपाल देशलहरा, सरपंच तिरगा घसिया देशमुख, सरपंच आमटी घनश्याम साहू, सरपंच निकुम मुक्ति सुधाकर, सरपंच भोथली सुरेश साहू, सरपंच खाड़ा रुदा सरपंच आलबरस आशा देशमुख, सरपंच भरदा पोषण ठाकुर, सहित विभागीय अधिकारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट