दुर्ग

सभी पात्रता रखने वाले टीके का बूस्टर डोज लगाएं-महापौर
16-Jul-2022 4:17 PM
सभी पात्रता रखने वाले टीके का बूस्टर डोज लगाएं-महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 जुलाई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई- 3 में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क कोविड वैक्सीन बूस्टर डोज लगाने के कार्य काइ शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर निर्मल कोसरे थे। अध्यक्षता एमआईसी सदस्य देव कुमारी भलावी ने की।

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि शासन ने सभी आयु वर्ग के कोरोना वैक्सीन का पहला व दूसरा टीका लगा चुके लोगों के लिए निशुल्क बूस्टर डोज लेने की सुविधा उपलब्ध कराया है। इससे पहले केवल फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वालों को ही नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा  जिनका सेकंड डोज उपरांत 6 माह हो चुके है वे बुस्टर डोज लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें। इस समय कोविड के धनात्मक केस बढ रहे है। इसे नियंत्रण में रखने के लिए वैक्सीनेशन जरुरी है। अभी तक नगर निगम भिलाई - चरोदा क्षेत्र में वैक्सीनेशन अच्छा हुआ है।

अध्यक्षता कर रही एमआईसी सदस्य देव कुमारी भल्लावी ने कहा कि लोगों की बहुत दिनों से मांग थी वैक्सीन का बूस्टर डोज सभी को निशुल्क लगाया जाए। अब जब सुविधा मिल रही है तो सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।
भिलाई-3 चरोदा शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 18 से 59 आयु समूह को अभी 75 दिनों तक निशुल्क वैक्सीन लगाने निर्देश दिया गया है। आगे विभाग से जो निर्देश मिलेंगे, उसको अमलीजामा पहनाया जाएगा। शनिवार से सभी वार्ड में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है।

इस दौरान जिला आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान ने कहा कि कार्य योजना करके सरलीकरण के तहत प्रत्येक दिन वार्ड अनुसार टीम बनाएंगे। इस दौरान सभी को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हाथों को साबुन से धोना चाहिए।

कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई- 3 की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयशा परवीन, एमआईसी सदस्य एम.जानी, मोहन साहू, मनोज डहरिया, पार्षद प्रेमलता चन्द्राकर, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, महिला सुपरवाइजर आर. विश्वास, टीका कर्मी श्रीमती जागृति वर्मा, श्रीमती उषा वर्मा, मुरली मनोहर वर्मा, हिमांशु सूर्यवंशी सहित हितग्राही उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट