दुर्ग

हाई स्कूल की मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
14-Jul-2022 3:39 PM
हाई स्कूल की मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 जुलाई। 
उतई मंडल के अंतर्गत ग्राम मचांदूर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओ का सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान  समिति जिला दुर्ग द्वारा किया गया।
स्कूल के दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान सौम्या, द्वितीया स्थान रागिनी तृतीया स्थान लोकेश्वरी इसी प्रकार 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान याचना द्वितीया स्थान केसरी एवं तृतीया स्थान वीना को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय तिवारी ने स्कूल के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद करते हुए कहा की आपकी शाला में आने का और सम्मान करने का हमें अवसर मिला। इसके लिए हम आपके आभारी हैं, साथ ही फिर हमें यह अवसर मिले की आपकी शाला से कोई छात्र प्रदेश में प्रथम आए तो यह जिले के लिए गौरव का विषय होगा।

इस अवसर पर जिला संयोजक अलका बाघमार भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, मंडल सह संयोजक ग्राम पंचायत मचांदुर उपसरपंच गजेंद्र साहू, शासकीय हाई स्कूल सांसद प्रतिनिधि जसलोक साहू के साथ समस्त स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।


अन्य पोस्ट