दुर्ग

भारती विवि में आईटीआई एवं डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए ऑफ कैम्पस ड्राइव का आयोजन
14-Jul-2022 3:24 PM
भारती विवि में आईटीआई एवं डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए ऑफ  कैम्पस ड्राइव का आयोजन

दुर्ग, 14 जुलाई ।  भारती विश्वविद्यालय दुर्ग ने अपनी सफलता के शिखर में नया सोपान जोड़ते हुए ऑफ केंपस का आयोजन कराया इस ऑफ केंपस में आई टी आई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन,) के 28 विद्यार्थियों एवं डिप्लोमा (यांत्रिकी, विधुत एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन इंजिनियरिंग) के 49 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

ऑफ केंपस में प्रसिद्ध धूत ट्रांसमिसन प्राईवेट लिमिटेड ने विद्यार्थियों को अधिकतम पैकेज पर अपनी कंपनी में नियुक्ति प्रदान की है ।चयन की प्रक्रिया दो चरणों पर आधारित थी। प्रथम चरण में टैक्निकल इंटरव्यू के चयनित छात्रों का दूसरे चरण में व्यक्तिगत इंटरव्यू के माध्यम से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑनलाईन मोड में चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज मैनेजिंक डायरेक्टर (कुलाधिपति)  सुशील चन्द्राकर, ज्वाईट डायरेक्टर जय चन्द्राकर, कुलपति डॉ. एच.के.पाठक, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार सहित घनश्याम साहू, प्रो. डी.सीे. परसाईं, एवं डॉ.एस के ताम्रकार, ने बधाई दी।

कुलाधिपति  सुशील चन्द्राकर ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और योग्यता का परिणाम है। प्लेसमेंट के आयोजन में कॉलेज के प्लेसमेंट अधिकारी योगेश कुमार देशमुख एवं  प्राध्यापक नितिष चंद्राकर, कमलेश सिन्हा, भुनेश्वरी साहू का सहयोग रहा है।
 


अन्य पोस्ट