दुर्ग

ठगड़ाबांध ओवरब्रिज पर डिवाइडर निर्माण का वोरा ने किया भूमिपूजन
13-Jul-2022 3:45 PM
ठगड़ाबांध ओवरब्रिज पर डिवाइडर निर्माण का वोरा ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जुलाई।
स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज ठगड़ा बांध ओवरब्रिज में डिवाइडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
पिछले दिनों ओवरब्रिज में कई बार हादसे होने के बाद वोरा ने इसे गंभीरता से लेते हुए  सेतु विभाग को डिवाइडर निर्माण के निर्देश दिये थे। सेतु विभाग ने कुल 9 लाख 77 हजार रुपए की लागत से डिवाइडर निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है। आज इसी कार्य का भूमिपूजन वोरा ने किया। भूमिपूजन के दौरान नगर निगम की एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी भी मौजूद रहीं।

श्री वोरा ने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सौंदर्यीकरण योजना को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को दिये हैं। वोरा ने कहा कि दुर्ग जिले में विकसित हो रहे पिकनिक स्पॉट का कार्य पूरा होने पर दुर्ग शहरवासियों को शानदार सौगात मिलेगी। बचे कार्य शीघ्र पूरे किये जाएं। वोरा ने कहा कि ट्रैफिक डीएसपी से कहा है कि शहर में लगातार हादसे हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए व्यवस्थित यातायात जरूरी है।

वोरा ने कहा कि नगर निगम के साथ अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें। सडक़ों के किनारे पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। बारिश के दौरान सडक़ों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। नगर निगम का अमला आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान चलाए।
 


अन्य पोस्ट