दुर्ग

घर के बाहर खड़ा वाहन पार
12-Jul-2022 4:10 PM
घर के बाहर खड़ा वाहन पार

भिलाई नगर, 12 जुलाई। हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर क्षेत्र में रात 8 से 9 बजे घर के सामने खड़ी स्कूटर अज्ञात चोर ने पार कर दी। जामुल पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान नंबर 268, दलीप परिसर के पास कैलाश नगर निवासी प्रीति तरफदार अपनी वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सीएच 3643 से मार्केट गई और रात 8 बजे घर के सामने वाहन को खड़ी कर अंदर चली गई। एक घंटे बाद जब वाहन को घर के अंदर रखने के लिए बाहर आई तो एक्टीवा गायब थी। काफी पता तलाश के बाद चोरी की रिपोर्ट जामुल थाना में की गई है।
 


अन्य पोस्ट