दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 जुलाई। कल रात मोहल्ले की दुकान से गुटखा खरीद लौट रहे युवक को पूर्व रंजिशवश दो लोग पकड़ मारपीट करने लगे, भाई को पीटता देख बीचबचाव करने गई बहन को भी आरोपियों ने मारा है। इस मामले की शिकायत पर जामुल पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
जामुल पुलिस ने बताया कि ग्राम खेरधा शासकीय स्कूल के पास निवासी सुमीत कल रात भीम किराना स्टोर्स से गुटखा लेने गया था। तभी पुनीत टण्डन और तीरथ टण्डन उसे एक राय होकर मारने लगे। पुनीत ईट के टुकड़े से और तीरथ हाथ मुक्का से मार रहा था, जिससे सुमीत जमीन पर गिर गया। बीच-बचाव करने उसकी बहन रानी कुर्रे आई तो आरोपियों ने उसे भी मारा। तभी जोगेन्द्र, नरेश और आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़वाया।
इस मामले की शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपी पुनीत और तीरथ टंडन के खिलाफ धारा 294, 506, 323 व 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।


