दुर्ग

विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होगा कमल, नेतृत्व मोदी का, भूपेश ने गलत किया है तो उन्हें भी जाना होगा जेल-नितिन नवीन
12-Jul-2022 2:52 PM
विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होगा कमल, नेतृत्व मोदी का, भूपेश ने गलत किया है तो उन्हें भी जाना होगा जेल-नितिन नवीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 जुलाई।
बिहार के पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा की ओर से चेहरा पार्टी का चिन्ह कमल एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में लड़ा जाएगा-उपरोक्त बातें
नितिन नवीन ने कहा कि प्रदेश संगठन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेगा।

रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में है लिप्त
नितिन नवीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। रेत माफिया, कोल माफिया का राज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोगी इन घोटालों में संलिप्त हैं। राज्य की जनता से माफी मांगने की बजाय  राज्य सरकार आरोप प्रत्यारोप में मशगूल है। उन्हें चुनौती देता हूं कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें यदि कार्रवाई करने से बचते हैं तो यह प्रमाणित होता है कि सरकार भी इन लोगों के साथ शामिल है।

उन्होंने कहा विगत दिनों महिला उत्पीडऩ के कई मामले हुए परंतु कांग्रेस की ओर से एक भी बयान नहीं आया और न ही उनकी पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की ओर से कुछ कहा गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता केवल घडिय़ाली आंसू बहाने में लगे हुए हैं, वैसे भी आतंकी हाफिज सईद की पसंदीदा पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस दूसरे राज्य में पहुंच गई, वो भी बिना कोई औपचारिकताएं के जबकि छत्तीसगढ़ में हो रही घटना के लिए पुलिस तत्पर नहीं है।

सूर्यकांत तिवारी द्वारा दिए गए बयान पर नितिन नवीन ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में है, जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की सडक़ों की स्थिति बदहाल है। केवल प्रदेश सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार में लगा हुआ है इसलिए उन्हें सडक़ें बनाने की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चेहरा कमल और नेतृत्व नरेंद्र मोदी का होगा। प्रदेश में आक्रमक नेतृत्व के सवाल पर कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आक्रमक है। प्रदेश में आईटी की जारी रेड के सवाल पर कहा कि जो करेगा वह भरेगा यदि भूपेश ने किया है, तो उन्हें जेल जाना होगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट