दुर्ग

कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन 17 को
11-Jul-2022 4:13 PM
कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन 17 को

दुर्ग, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधि मण्डल  राजेश चटर्जी, प्रांतीय सचिव एवं संभाग प्रभारी, प्रवक्ता अनुरूप साहू व छग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं सलाहकार बाबा चौहान तथा जिलाध्यक्ष विजय लहरे के नेतृत्व में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सातवें प्रांतीय अधिवेशन 17 जुलाई के आतिथ्य हेतु श्री ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री एवं अरूण वोरा दुर्ग शहर विधायक सौजन्य मुलाकात किया गया तथा प्रांतीय अधिवेशन में आने की सहमति दी गई।

उक्त अवसर पर छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान पर गृह भाडाभत्ता देने की मांग प्रमुखता से रखा गया, जिस पर गृहमंत्री द्वारा उक्त मांग को जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु मुख्यमंत्रीको अवगत कराए जाने व निराकरण करने का आशवासन दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल के साथ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष  मनीष तिवारी, कार्यालयीन सचिव गौरीशंकर रावना एवं धर्मेन्द्र देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट